भाजपा की केन्द्र सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) को निरस्त कर विधेयक पारित किए जाने को लेकर कांग्रेस ने कड़ा विरोध जताया, केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा में किए गए बदलावों की जनविरोधी कोशिशों के खिलाफ राजस्थान के सभी जिला कांग्रेस कमेटियों द्वारा विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं इसी के तहत जिला कांग्रेस कमेटी भीलवाड़ा (शहर) ने आज विरोध प्रदर्शन किया, प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने केन्द्र सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मनरेगा को कमजोर करने के प्रयासों को तुरंत वापस लेने की मांग की। सरकार का निर्णय जनता के हितों के खिलाफ कांग्रेस जिला अध्यक्ष (शहर) शिवराम खटीक (जी पी) ने बताया कि यह निर्णय गरीब, मजदूर और ग्रामीण जनता के हितों के विरुद्ध है, जो अत्यंत चिंता का विषय है।मनरेगा ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब परिवारों के लिए आजीविका का महत्वपूर्ण साधन है और इसे समाप्त करना आमजन के साथ अन्याय है।गांधी जी केवल देश को आजाद करवाने में ही योगदान नहीं दिया,उन्होंने मानवता ओर सच्चाई का संचार किया है। आज केंद्र सरकार ने गांधी जी के नाम पर बनी मनरेगा योजना का नाम बदला है उसकी हम गौर निंदा करते हैं। सरकार के पास नाम बदलने के अलावा कोई काम नहीं सरकार के पास नाम बदलने के अलावा और कोई काम नहीं है। उनको अगर कोई संदेश देना था तो उन्हें नाम बदलने के स्थान पर काम पर ध्यान देना चाहिए था। ऐसा काम करना चाहिए जिससे गरीब लोगों को रोजगार मिले ओर बढ़े, उनके रोजगार के दिन बढ़ने चाहिए, उन्हें मजदूरी समय पर मिलनी चाहिए साथ ही योजना को और अधिक मजबूत बनाने पर ध्यान देना चाहिए था लेकिन सरकार काम पर नहीं नाम पर ध्यान दे रही है इसलिए आज हमने जिला कांग्रेस कमेटी शहर के नेतृत्व में प्रदर्शन किया और इसका विरोध कर रहे हैं। इनकी रही मौजूदगी विरोध प्रदर्शन के दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष अक्षय त्रिपाटी,नेता प्रतिपक्ष धर्मेंद्र पारीक, संजय पेड़ीवाल, ओंकार माली,पीसीसी सदस्य मनोज पालीवाल,राजेश चौधरी,राजेंद्र जैन,मेवाराम खोईवाल,रेखा हिरण अनिता पहाड़िया,हमीद रंगरेज,मोहम्मद हारून,शिवप्रकाश घावरी राधेश्याम गुर्जर,उस्मान पठान,योगेश सोनी,श्याम मल्होत्रा,राजकुमार माली,वसीम शेख,निसार सिलावट,गोपाल खटीक,जितेश कुमार चपलोत,भंवर गुर्जर ,दीपक व्यास ,गोरी शंकर दायमा ,अनिल राठी ,,सत्यनारायण ,मो जाबर ,बाबूलाल ,कुंदन शर्मा ,ओमप्रकाश भड़ाना ,विकाश शर्मा , कन्हैया लाल तिवारी ,राजकुमार जैन मौजूद रहे ।


