मनरेगा में बदलाव से न्यूनतम मजदूरी की गारंटी नहीं: संगीता

भास्कर न्यूज | बालोद जिला कांग्रेस कमेटी ने रविवार को मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत धरना प्रदर्शन किया। धरना स्थल पर जिलाध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी ने बताया कि पंचायत स्तर से यह अभियान शुरू होकर 25 फरवरी तक राष्ट्रीय स्वरूप लेगा, जिसमें कांग्रेस श्रमिकों के साथ मिलकर मनरेगा को उसके मूल स्वरूप में वापस लाने और रोजगार का अधिकार निश्चित करने के लिए सड़क से संसद तक संघर्ष करेगी। विधायक संगीता सिन्हा ने कहा कि मोदी सरकार के बदलावों के तहत मजदूरी मनमाने ढंग से तय की जाएगी, न न्यूनतम मजदूरी की गारंटी रहेगी और न बढ़ोतरी की कोई गारंटी। डौंडीलोहारा विधायक अनिला भेंड़िया ने कहा कि मनरेगा देश की सबसे प्रभावशाली और सफल योजनाओं में से एक है। इसमें बदलाव से बेरोजगारी बढ़ेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *