खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के आदेशानुसार शासकीय उचित मूल्य की दुकान पलारी में छत्तीसगढ़ रजत जयंती चावल उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान माह जनवरी का चावल, शक्कर एवं नमक पात्र हितग्राहियों को वितरित किया गया। कार्यक्रम में प्राथमिकता कार्डधारी, अंत्योदय कार्डधारी, निराश्रित कार्डधारी एवं सामान्य कार्डधारी हितग्राहियों की सहभागिता रही। उत्सव के दौरान हितग्राहियों का ई-केवाईसी कार्य भी पूरा किया गया। इस अवसर पर प्राधिकृत अधिकारी नंदकुमार साहू, समिति प्रबंधक शेखर साहू सहित समिति के सदस्य भरत लाल साहू, भानबाई साहू, कोमल साहू, परशुराम साहू उपस्थित रहे।


