मनरेगा व बढ़ते बिजली बिल को लेकर किया चक्काजाम

भास्कर न्यूज | लोहंडीगुड़ा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में ब्लॉक मुख्यालय लोहंडीगुड़ा में बीजेपी सरकार के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन एवं चक्का जाम किया गया। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, मजदूर, किसान और आम नागरिक प्रदर्शन में शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने मनरेगा में कटौती, धान खरीदी में कथित घोटाले, बढ़ते बिजली बिल और भ्रष्टाचार को लेकर सरकार पर तीखे आरोप लगाए। नेताओं ने कहा कि मनरेगा योजना गरीब मजदूरों का अधिकार है, न कि किसी सरकार की कृपा। इस अधिकार की रक्षा के लिए कांग्रेस अंतिम गांव तक संघर्ष जारी रखेगी। आरोप लगाया गया कि बीजेपी सरकार की नीतियों से गरीब, किसान और मजदूर वर्ग सबसे अधिक प्रभावित हो रहा है और जनता के हक-अधिकारों की अनदेखी की जा रही है। सभा को संबोधित करते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लोहंडीगुड़ा अध्यक्ष ललित पांडे ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा महात्मा गांधी के नाम से चल रही मनरेगा योजना के नाम बदलने एवं नियमों में छेड़छाड़ कर मजदूरों को रोजगार से वंचित करने की साजिश की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *