मनरेगा से छेड़छाड़ गरीबों के अधिकारों पर प्रहार: शिशुपाल

भास्कर संवाददाता | पाली केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा के मूल स्वरूप में बदलाव के प्रस्ताव के विरोध में कांग्रेस ने राष्ट्रव्यापी आंदोलन शुरू किया है। एआईसीसी आह्वान और पीसीसी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी का कलेक्ट्रेट के बाहर उपवास एवं शांतिपूर्ण तरीके से सांकेतिक धरना दिया। धरने और उपवास के बाद जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह निम्बाडा ने बताया कि ये कार्यक्रम मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के अंतर्गत आयोजित था। आगे कहा कि मनरेगा ग्रामीण गरीब, मजदूर और किसानों के लिए आजीविका की मजबूत गारंटी है। मनरेगा के मूल स्वरूप से छेड़छाड़ गरीबों के अधिकारों पर सीधा प्रहार है। प्रदर्शन के माध्यम से केंद्र सरकार के निर्णय का विरोध दर्ज कराया जाएगा। मनरेगा को कमजोर किए जाने के खिलाफ आवाज बुलंद की। इसके साथ ही कांग्रेस द्वारा 12 से 29 जनवरी तक पंचायत स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत कार्यकर्ता गांव-गांव जा कर आमजन को मनरेगा अधिनियम में प्रस्तावित बदलावों व उससे होने वाले संभावित नुकसान की जानकारी देंगे। विधायक भीमराज भाटी व पूर्व विधायक खुशवीर सिंह जोजावर ने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य जनता को जागरूक कर इस जनकल्याणकारी योजना की रक्षा करना बताया है। कांग्रेसियों ने कहा कि केंद्र सरकार की नीति व नीयत को आम जनता के साथ खिलवाड़ बताया व मनरेगा को बंद करने के षड्यंत्र को की आलोचना की। कलेक्ट्रेट के बाहर कांग्रेस के धरने में पाली विधायक भीमराज भाटी, पूर्व विधायक खुशवीर सिंह जोजावर, जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अजीज दर्द, पूर्व जिलाध्यक्ष चुन्नीलाल चाडवास, पीसीसी सचिव डिंपल कंवर, पाली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हकीम भाई, हरिशंकर मेवाड़ा, महावीर सिंह सुकरलाई, मारवाड़ ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण तंवर, रोहट ब्लॉक अध्यक्ष पीराराम पटेल, सुमेरपुर ब्लॉक अध्यक्ष नेहपाल सिंह, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोरधन देवासी, महिला कांग्रेस ज़िलाध्यक्ष ऐश्वर्या सांखला, सेवादल ज़िलाध्यक्ष प्रकाश चौधरी, मेहबूब भाई टी, सुभाष मेवाडा, प्रकाश सांखला, इंद्रा रतन पंवार, गीता रांगी, अनामिका मेवाड़ा, रोहित कच्छवाह सहित कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *