मनाली में महिला समेत दो मरीज लिए एयरलिफ्ट:लाहौल में फंसी गर्भवती, सड़कें बंद होने से हेलिकॉप्टर से पहुंचाया अस्पताल

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले में दो बीमार महिलाओं को हेलिकॉप्टर से कुल्लू के अस्पताल में पहुंचाया गया है। एक महिला गर्भवती है, जबकि दूसरी कान के गंभीर संक्रमण से पीड़ित है। उपमंडल अधिकारी मनोज ठाकुर ने बताया कि तिंदी गांव की गर्भवती महिला तारा देवी और कुठाड़ गांव की 60 वर्षीय देवकी को तिंदी हेलीपैड से एयर लिफ्ट किया गया। देवकी के कान से लगातार खून बह रहा था। दोनों मरीजों को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में भर्ती करा दिया गया है। सीएम सुक्खू से मांगी थी मदद लाहौल-स्पीति की विधायक अनुराधा राणा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मदद मांगी थी। विधायक ने बताया कि सड़कें बंद होने के कारण मरीजों को न तो नागरिक अस्पताल उदयपुर और न ही क्षेत्रीय अस्पताल केलांग ले जाया जा सकता था। विशेषकर तिंदी से उदयपुर के बीच सड़क अभी भी बहाल नहीं हो पाई है। बंद सड़कों को खोलने का काम शुरू तिंदी पंचायत की प्रधान कमला देवी, प्यारे लाल शर्मा और राहुल ने मरीजों की स्थिति के बारे में प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को सूचित किया था। विधायक राणा ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि जनजातीय क्षेत्र में जनजीवन को सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं। बंद सड़कों को जल्द खोलने का काम भी शुरू कर दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *