शिमला में स्टोन क्रशर से बैटरी चोरी:पुलिस ने पकड़े दो चोर, एलएनटी मशीन और टिप्पर से 6 बैटरी चुराई

हिमाचल प्रदेश के शिमला के जुब्बल में लक्ष्मी स्टोन क्रैशर से बैटरी चोरी का मामला सामने आया है। स्टोन क्रशर के मैनेजर सुनील कुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो आरोपियों को पकड़कर जांच शुरू कर दी है। चोरी हुई बैटरियों की कीमत 60 हजार स्टोन क्रशर के मैनेजर सुनील कुमार ने बताया कि वीरवार की आधी रात को अज्ञात व्यक्तियों ने स्टोन क्रशर से चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने एलएनटी मशीन की 2 बैटरी और टिप्पर की 4 बैटरी चुरा ली। चोरी हुई बैटरियों की कुल कीमत 60 हजार रुपए है। पकड़े गए आरोपियों की हुई पहचान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के हरोड़ा के इंतजार उर्फ सोनू (30) और उत्तरकाशी जिले के स्नेल के किशोर थापा (31) शामिल हैं। एसडीपीओ रोहडू प्रणव चौहान ने मामले की पुष्टि की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *