मनाली विंटर कार्निवाल के लिए सुरक्षा चाक-चौबंद:रिजर्व बटालियन की दो टुकड़ियां तैनात, शहर 4 सेक्टर में बंटा

मनाली में 20 से 24 जनवरी तक आयोजित होने वाले राष्ट्र स्तरीय विंटर कार्निवल के लिए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मनाली शहर को चार सेक्टर में बांटा गया है। पुलिस ने आज शहर में टीम के साथ निकलकर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जायजा लिया सभी सेक्टर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 3rd और 4th IRBn से पुलिस बलों की दो रिजर्व टुकड़ियां मनाली पहुंच चुकी हैं। मनाली के डीएसपी के.डी. शर्मा ने सभी पुलिस जवानों को उनकी ड्यूटी के बारे में जानकारी दी। उन्हें ड्यूटी के दौरान सतर्कता, अनुशासन, संयम बनाए रखने और सभी के साथ विनम्रता से व्यवहार करने के निर्देश दिए गए हैं। जानिए किस सेक्टर में कौन सा क्षेत्र कैसा होगा सुरक्षा का ताना बाना शहर और आस पास के क्षेत्रों को आठ पुलिस बीट में बांटा यातायात व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाने के लिए मनाली शहर और इसके आसपास के क्षेत्र को आठ बीट में विभाजित किया गया है। इन बीटों में स्थानीय पुलिस के साथ-साथ होमगार्ड के जवानों को भी तैनात किया गया है। पुलिस ने इस दौरान मनाली में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और यातायात को सुचारु रूप से चलाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। इसके लिए स्थानीय जनता और सभी पर्यटकों से सहयोग की अपेक्षा की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *