भास्कर न्यूज | लातेहार लातेहार जिला कांग्रेस कमेटी के नए अध्यक्ष के रूप में कामेश्वर यादव की नियुक्ति की गई है। उनके चयन की खबर मिलते ही पूरे जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में हर्ष की लहर दौड़ गई। नए जिला अध्यक्ष को बधाई देते हुए विधायक रामचन्द्र सिंह ने कहा कि कामेश्वर यादव के नेतृत्व में लातेहार जिला कांग्रेस कमेटी और अधिक मजबूत होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि संगठन अब नए जोश और दिशा में आगे बढ़ेगा। वरिष्ठ कांग्रेसी और प्रथम जिला अध्यक्ष प्रमोद सिंह ने भी उन्हें बधाई देते हुए कहा कि कामेश्वर यादव के अध्यक्ष बनने से संगठन का और विस्तार होगा। वे सभी को साथ लेकर चलने का कार्य करेंगे। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष कामेश्वर यादव ने पार्टी आलाकमान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने के लिए लगातार कार्य करेंगे और आम जनता की समस्याओं के समाधान हेतु संघर्षरत रहेंगे। बधाई देने वालों में विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव, युवा जिलाध्यक्ष अमित यादव, महिला जिलाध्यक्ष अनीता देवी, सेवा दल जिलाध्यक्ष बृंद बिहारी यादव, आफताब आलम, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष नसीम अंसारी, इफ्तेखार अहमद, मंडल अध्यक्ष फूलचंद यादव, बहादुर सिंह, इमरान अंसारी शामिल हैं।


