अमृतसर| भारतीय नमो संघ की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अतुल कपूर ने डॉ. मनोज तोमर की सहमति से अमृतसर के समाजसेवी मनीष महाजन को संगठन का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के बाद मनीष महाजन ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे वह पूरी निष्ठा से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार की योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाना और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना होगा। इस मौके पर पंजाब के महामंत्री गौरव मेहरा के साथ-साथ पवन महाजन, संजीव वोहरा, हरीश शर्मा, घनश्याम दास, अरविंद शर्मा, सुशील कुमार और राहुल कुमार को भी संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं।


