मनेंद्रगढ़ निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी की एंट्री:कांग्रेस-भाजपा के साथ त्रिकोणीय मुकाबला, नुक्कड़ सभाओं से जनता को साध रही आप

मनेंद्रगढ़ नगरपालिका परिषद के चुनाव में इस बार त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। परंपरागत रूप से कांग्रेस और भाजपा के बीच होने वाले मुकाबले में आम आदमी पार्टी ने भी अपनी दावेदारी पेश की है। नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस की ओर से प्रभा पटेल, भाजपा से प्रतिमा यादव और आम आदमी पार्टी से हेमलता सोनी चुनावी मैदान में उतरी हैं। चुनाव प्रचार में जहां कांग्रेस और भाजपा अपनी पारंपरिक शैली में वार्ड-वार्ड जाकर रैलियां निकाल रहे हैं, वहीं आम आदमी पार्टी ने अपनी रणनीति में बदलाव करते हुए नुक्कड़ सभाओं का सहारा लिया है। भगत सिंह तिराहे पर आयोजित नुक्कड़ सभा में आप के नेता वर्तमान नगरपालिका अध्यक्ष और पूर्व अध्यक्षों की विफलताओं को जनता के सामने रख रहे हैं। मनेंद्रगढ़ चुनाव में बदली चुनावी समीकरण स्थानीय निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी की यह पहली प्रविष्टि है, जिससे चुनावी समीकरण बदल सकते हैं। पार्टी अपनी दिल्ली और पंजाब की सफलता का हवाला देते हुए मतदाताओं को प्रभावित करने का प्रयास कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *