मनेंद्रगढ़ | आईटीआई प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार से जोड़ने शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था मनेंद्रगढ़ में 6 फरवरी को ओपन कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया है। ओपन कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थी, विशेष रूप से विद्युतकार, फिटर, मैकेनिक डीजल व वेल्डर ट्रेड से प्रशिक्षित युवा भाग ले सकेंगे।


