छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव को देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने घोषणा पत्र जारी किया है। मनेंद्रगढ़ में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास मंहत ने कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत की उपस्थिति में इस घोषणा पत्र को सार्वजनिक किया। घोषणा पत्र में शहरी विकास और नागरिक सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है। महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी चौक-चौराहों और शैक्षणिक संस्थानों के पास सीसीटीवी कैमरे लगाने का वादा किया गया है। महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम की सुविधा साथ ही, तालाबों और घाटों पर महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम की सुविधा का प्रावधान भी शामिल है। आर्थिक राहत के तहत बीपीएल कार्डधारियों की श्रद्धांजली राशि को 2,000 से बढ़ाकर 5,000 रुपये करने का प्रस्ताव है। चार्जिंग स्टेशन की व्यवस्था शहरी परिवहन को बेहतर बनाने के लिए ऑटो रिक्शा और ई-रिक्शा के लिए विशेष पार्किंग और चार्जिंग स्टेशन की व्यवस्था की जाएगी। शिक्षा के क्षेत्र में प्रत्येक नगरीय निकाय में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए नि:शुल्क लाइब्रेरी की स्थापना का वादा किया गया है। घर बैठे भुगतान की व्यवस्था नागरिक सुविधाओं में सुधार के लिए सभी कर और शुल्क के घर बैठे भुगतान की व्यवस्था, भवन निर्माण अनुमति की ऑनलाइन सुविधा, और आवासहीनों को पात्रतानुसार मकान देने की योजना शामिल है। दशगात्र में नि:शुल्क पानी टैंकर की सुविधा स्वच्छता पर विशेष जोर देते हुए प्रत्येक वार्ड में कार्यरत सफाई कर्मियों की जानकारी सार्वजनिक की जाएगी और शहर को धूल मुक्त बनाने के लिए विशेष कदम उठाए जाएंगे। साथ ही, सामाजिक कार्यक्रमों जैसे दशगात्र और बेटी विवाह में नि:शुल्क पानी टैंकर की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।


