रायपुर में नाबालिग के साथ मिलकर 3 लड़कों ने ई रिक्शा लूटा है। आरोपियों ने पकड़ाने से बचने के लिए ई रिक्शा के कई टुकड़े कर दिया और फिर उसके पार्ट्स को बेचने के लिए ग्राहक की तलाश करने लगे। इस बात की भनक पुलिस को लग गई। उन्होंने नाबालिग समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 2 फरवरी को सालिक राम केवर्त ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई जिसमें उन्होंने बताया कि व्हाय ई रिक्शा लेकर रेलवे स्टेशन से रावांभाठा की ओर घर जा रहा था। वह जैसे ही डीआरएम ऑफिस के पास पहुंचा। उसे तीन-चार लड़कों ने रोक लिया। फिर वह गंदी गंदी गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। इसके बाद आरोपियों ने उससे ई रिक्शा लूट ली। फिर मौके से फरार हो गए। ई रिक्शा भी जब्त इस मामले में शिकायत दर्ज करके पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई। तभी पुलिस को सूचना मिली कि तीन व्यक्ति शमशान घाट के पास संयासी पारा खमतराई में ई रिक्शा के पार्ट को अलग- अलग कर बेचने के फिराक में है। पुलिस ने आरोपियों को घेरकर पकड़ लिया। ये आरोपी आदित्य उर्फ मोन्टी सोना, शेखर वर्मा, हुलेश सागर थे। इन्होंने एक नाबालिग के साथ मिलकर लूट की थी।


