मनेंद्रगढ़ में छग बंद बेअसर

मनेंद्रगढ़ | प्रदेश में धर्मांतरण के लगातार मामलों से आक्रोशित छत्तीसगढ़ सर्व समाज का बुधवार को प्रदेश बंद का असर जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ में साप्ताहिक बाजार की वजह से बेअसर रहा। व्यापारिक प्रतिष्ठान अन्य दिनों की भांति कुछ घंटे विलंब से खुले। छत्तीसगढ़ के कांकेर (आमाबेड़ा) में हुई हिंसक घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ सर्व समाज की ओर से 24 दिसंबर को छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया था। व्यापारिक संगठन कैट ने प्रदेशव्यापी बंद को अपना नैतिक समर्थन दिया था, लेकिन बता दें कि जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ में बुधवार को जिले का सबसे बड़ा साप्ताहिक बाजार होने से बंद का असर नहीं दिखा। जिले के दूर-दराज ग्रामीण और आसपास क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग बाजार करने पहुंचे। दिन भर बाजार में चहल-पहल बनी रही। बंद की वजह से कुछ व्यवसायिक प्रतिष्ठानें विलंब से खुलीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *