मनेंद्रगढ़ में दुकानदारों के बीच खूनी संघर्ष:एक की हालत गंभीर, 7 लोगों पर मामला दर्ज, 4 हिरासत में

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला मुख्यालय में सोमवार देर शाम दो दुकानदारों के बीच मामूली विवाद के बाद खूनी संघर्ष हो गया। इस मारपीट में एक व्यापारी के सिर पर गंभीर चोट आई है। जिसे पहले मनेंद्रगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। शुरुआती इलाज के बाद उसे मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर कर दिया गया है। यह घटना शहर के पुराने नगर पालिका कार्यालय के पास बीच बाजार में हुई। मारपीट का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें एक-दूसरे की दुकान में घुसकर हमला करते हुए देखा जा सकता है। घटना के बाद शहर में कई अफवाहें भी उड़ीं। जिससे सिटी कोतवाली और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लोगों की भीड़ जमा हो गई। मारपीट की धाराओं में एफआईआर दर्ज सिटी कोतवाली प्रभारी सुनील तिवारी ने बताया कि, पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दोनों पक्षों से दो-दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है, जबकि तीन आरोपी अभी फरार हैं। इस मामले में कुल सात लोगों के खिलाफ मारपीट की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपियों में मोहम्मद कामरान, उमर, मोहम्मद अनस, मोहम्मद इमरान, अब्दुल रशीद, आदिल और आदिल शामिल हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *