मनेंद्रगढ़: विकास कार्यों के लिए 19 करोड़ मंजूर

मनेंद्रगढ़ | नगरीय प्रशासन व विकास विभाग ने एमसीबी जिले में विभिन्न अधोसंरचना विकास कार्यों के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत 19 करोड़ रुपए से अधिक राशि की प्राविधिक स्वीकृति प्रदान की है। स्वीकृत राशि में नगर पालिका निगम चिरमिरी को 9 करोड़ 72 लाख रुपए, नगर पालिका मनेंद्रगढ़ को 6 करोड़ 48 लाख रुपए और नगर पंचायत झगराखंड के लिए 3 करोड़ रुपए शामिल हैं। यह राशि क्षेत्र में सड़क, नाली, पेयजल, रोशनी और अन्य बुनियादी ढांचा विकास कार्यों में उपयोग की जाएगी। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री व मनेंद्रगढ़ के स्थानीय विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने क्षेत्र के विकास के लिए मिली स्वीकृति पर हर्ष व्यक्त कर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री अरुण साव का आभार प्रकट किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *