नगर के शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विद्यार्थियों के लिए मनोविज्ञान विभाग में कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख वक्ता के रूप में डॉ. कविता कन्नौजे ने अपनी बात रखी। इस अवसर पर डॉ. कन्नाौजे ने मनोविज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान किया। इस मौके पर उन्होंने मनोविज्ञान के उभरते क्षेत्रों फॉरेंसिक मनोविज्ञान, क्रिमिनोलॉजी, स्पोर्ट्स साइकोलॉजी जैसे विभिन्न क्षेत्रों के बारे में विद्यार्थियों को बताया। डॉ. ललिता साहू ने विद्यार्थियों को मनोविज्ञान के बारे में मन और आत्मा का वैज्ञानिक अध्ययन है। इस मौके पर रेणुका साहू, गायत्री चंद्राकर, लक्ष्वंतीन व अन्य रहे।


