मनोहरपुर का पारा 6 डिग्री पहुंचा, कोहरे से परेशानी, विजिबिलिटी कम

भास्कर न्यूज| चाईबासा / मनोहरपुर पश्चिमी सिंहभूम में करीब 25 साल बाद पहली बार कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जिले के मनोहरपुर, जगन्नाथपुर सहित पूरे पहाड़ी इलाकों में घना कोहरा सुबह आठ बजे तक देखने को मिल रहा है। कोहरे की वजह से विजिबिलिटी इतनी कम हो गई है कि सुबह 8: 30 बजे के बाद तक लोगों को अपने वाहन की हेडलाइट जलाकर यात्रा करनी पड़ रही है। मनोहरपुर में बुधवार को कोहरा इतना ज्यादा घना रहा कि 10 मीटर की दूरी में भी देखने में लोगों को दिक्कत हो रही थी। लिहाजा लोग अपने वाहनों की रफ्तार भी कम रख रहे हैं। इधर बुधवार को यहां का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहा। चाईबासा व चक्रधरपुर जैसे शहरी आबादी इलाकों में भी सूरज की किरणें नौ बजे के बाद नजर आ रही है। घाटी इलाके टेबो व अन्य जगह कोहरा के कारण गाड़ियों का परिचालन देर से हो रहा है। इन तीन जगहों पर परेशानी स्वास्थ्य : कोहरे व कड़ाके की ठंड के कारण हार्ट व दमा के मरीजों की परेशानी बढ़ी है। कोल्ड स्ट्रोक बढ़े हैं। सुबह में हार्ट, दमा व ठंड से जुड़ी बीमारियों के मरीजों को सावधानी बरतनी चाहिए। खेती बाड़ी : खेतों में इन दिनों सब्जी की फसल है। इन पर लगातार कुहासे व कोहरे से कीड़े लगने की संभावना है। किसानों को इसका बचाव करना चाहिए। धान खलिहान में है, बारिश की भी संभावना है। परिचालन : हावड़ा-मुंबई रेल रूट में ट्रेनों की स्पीड पर कोहरे का असर पड़ा है। दिल्ली से हावड़ा की ओर आने वाली ट्रेनें लेट चल रही हैं। ठंड के कारण पटरियों के टूटने का खतरा है। इसके कारण ट्रेनों की रफ्तार धीमा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *