चाईबासा| मारवाड़ी युवा मंच, चाईबासा शाखा द्वारा ठंड को देखते हुए लमझरी में स्कूली बच्चों एवं ग्रामीणों के बीच कंबल का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम स्व. राजकुमार अग्रवाल की स्मृति में उनके पुत्रों के सौजन्य से बच्चों के लिए 150 स्वेटर प्रदान किया गया है। मंच के अध्यक्ष आशीष चौधरी ने कहा कि मंच जनहित के कल्याण के लिए सभी तरह के सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है। मंच के सचिव बसंत खंडेलवाल ने प्रायोजक का धन्यवाद दिया एवं विद्यालय कमेटी को बधाई दी की सिर्फ 5 साल पहले संचालित हुए इस विद्यालय में 300 बच्चे प्राथमिक शिक्षा ले रहे हैं व 22 शिक्षक कार्यरत हैं। इस मौके पर प्रांतीय संयोजक मुकेश मित्तल, निवर्तमान अध्यक्ष कन्हैया गर्ग, ईशान चौबे, गौरव अग्रवाल,आदित्य राज अग्रवाल एवं विद्यालय कमिटी से सिद्धार्थ पारिया, गीता बिरुआ, सरोज बिरुआ, करिश्मा सिंकू एवं अन्य उपस्थित थे।


