शहर के लॉरेंस रोड स्थित जामुन वाली सड़क पर स्थित मन्दिर माता कौशल्या देवी में रविवार को छप्पन भोग महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महीने के पहले रविवार को होने वाले इस विशेष समागम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस धार्मिक समागम में श्री गिरिराज जी की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। इस मौके श्री गिरिराज पूजा सुबह 11 बजे और संकीर्तन सुबह 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा। इस अवसर पर प्रसिद्ध भजन गायक अतुल दर्शी अपनी मधुर वाणी से भगवान का गुणगान करेंगे। मन्दिर प्रबंधन और आयोजकों ने समूह संगत से अपील की है कि वे इस पावन महोत्सव में परिवार सहित शामिल होकर श्री गिरिराज जी का आशीर्वाद प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि इस पवित्र अवसर पर श्री गिरिराज जी की पूजा में शामिल होकर और प्रसाद ग्रहण कर श्रद्धालु पुण्य के भागी बनें और मां का आशर्वाद प्राप्त करें।


