मन की बात के एपिसोड का प्रसारण देखा व सुना

बालोतरा | हर माह के अंतिम रविवार को होने वाली मन की बात कार्यक्रम को लेकर रविवार को नगर सहित जिले के विभिन्न बूथों पर मन की बात कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिला मीडिया प्रभारी राजेशपुरी ने बताया कि जिलाध्यक्ष भरत मोदी ने अपने निवास पर कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात को सुना। वहीं बूथ नं. 110 पर विधायक डॉ. अरुण चौधरी के नेतृत्व मे मन की बात को सुना। जहां किसान मोर्चा के जिला संयोजक शंकरलाल पालीवाल ने विधायक का साफा-दुप्पटा पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2026 का स्वागत करते हुए बीते वर्ष की अनेक उपलब्धियों का जिक्र किया। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर कुंभ मेला केसरिया धर्मध्वजा वंदे मातरम सहित कई बातों पर चर्चा की। कार्यक्रम के दौरान जिला उपाध्यक्ष खेताराम प्रजापत, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष महिपालसिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष महेश चौहान, अशोक पालीवाल, नगराज प्रजापत, त्रिलोक माली, नेमीचंद बारूपाल आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *