होमगार्ड स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया

भास्कर न्यूज | बालोतरा होमगार्ड स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में होमगार्ड के सदस्यों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। स्वयं सेवक संतोष कुमार एचएचसी ने बताया कि बाड़मेर जिले के होमगार्ड स्थापना दिवस पर कमलसिंह की ओर से बालोतरा के छह स्वयंसेवकों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। बी कंपनी के प्रभारी दीपसिंह इंद्रा मुख्य आरक्षी की ओर से देकर सम्मानित किया गया। इसमें गौतम गहलोत एचएचसी को वर्ष भर कुओं से, तालाबों में, नदियों में डूबे व्यक्तियों व बहते पानी से पानी में डूबे शवों को बाहर निकालने पर उनको प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही सुरेश प्रकाश एचएचसी पन्नालाल, एचपीसी आईदानसिंह, एचएचसी जितेंद्र आचार्य व कुलदीपसिंह सोढ़ा को राजकार्य में सहयोग पूर्ण निष्ठा लगन एवं कर्तव्य परायणता करने पर प्रशस्ति-पत्र दिया। इसके बाद स्वयंसेवक मुंशीराम को अपने 58 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर सेवानिवृत्त होने पर दीपसिंह की ओर से साफा-माला पहना कर विदाई दी। इस दौरान एचएचसी तगाराम, प्रेमप्रकाश, हरीश माली, गणेश सोनी, धारूराम, चेतनराम, करनाराम, शांतिलाल, हनीफ खां, विशनाराम, प्रवीन, रमेश, महादेव, सवाईसिंह, भरत कुमार, दिलीपसिंह, हंसराज, जगदीश, पदमाराम, मदन पूरी, बाल गोपाल, सुनील दवे, उम्मेदसिंह, पारस, रतनसिंह, नरेश, ओमप्रकाश, पुखराज, कहनाराम, दीपाराम, अचलाराम, रमेश, चेलाराम, बादरमल, बाबू खां सहित बी कंपनी के सभी जवान मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *