मप्र के नेताओं की शुभकामनाएं:सीएम ने कहा – नवीन नेतृत्व में जनसेवा और संगठन के  काम में नई ऊंचाई छुएगी भाजपा

भाजपा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के पदभार ग्रहण करने के बाद सीएम डॉ. मोहन यादव, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा, राजेंद्र शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व सांसद वीडी शर्मा समेत मप्र के सभी नेताओं ने बारी-बारी से उनसे नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में मुलाकात कर शुभकामनाएं दी। मप्र के बड़े नेताओं में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल, गोपाल भार्गव, जयभान सिंह पवैया, नरोत्तम मिश्रा समेत उन सभी 22 नेताओं से मुलाकात की, जो सोमवार को प्रस्तावक बने थे। सीएम डॉ. यादव ने कहा कि सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी की कमान युवा, ऊर्जावान नितिन नवीन को सौंपा जाना भाजपा के मजबूत संगठन, अनुशासन व दूरदर्शी सोच का प्रतीक है। उनके नेतृत्व में भाजपा विचार, संगठन व जनसेवा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां प्राप्त करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *