मप्र शिक्षक संघ ने की मुख्यमंत्री से मांग:चौथे समयमान वेतनमान के आदेश जारी करे सरकार

2 लाख शिक्षकों को चौथा समय मान वेतनमान नहीं मिलने से शिक्षक संगठनों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। विभागीय मंत्री व अधिकारियों से लेकर मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव तक यह मांग फिर रखी गई है। मप्र शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. क्षत्रवीर सिंह राठौड़ ने बताया कि मुख्यमंत्री और स्कूल शिक्षा मंत्री को इससे पहले अवगत करा दिया था। उन्हें यह भी बता दिया गया है कि अब इसमें कोई भी तकनीकी अड़चन नहीं है। वेतनमान की गणना करके विभाग मंत्रालय फाइल भेज चुका है। सिर्फ आदेश भर होना है। शिक्षक कांग्रेस के सतीश शर्मा और संयुक्त मोर्चा के प्रवक्ता सुभाष शर्मा ने बताया कि अन्य विभागों के कर्मचारियों को यह वेतनमान मिल रहा है। सिर्फ 2 लाख शिक्षकों को इससे वंचित रखा गया है। शासकीय शिक्षक संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष उपेंद्र कौशल ने बताया कि हमने आयुक्त से लेकर विभाग के सचिव तक इस बारे में मेमोरेंडम भेज दिया है। संयुक्त मोर्चा का आज धरना : मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा द्वारा 51 सूत्रीय मांगों को लेकर शुक्रवार को धरना दिया जाएगा। मोर्चा द्वारा शुरू किए गए चरणबद्ध आंदोलन के तहत यह तीसरा चरण होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *