केंद्रीय डेयरी और पंचायती राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने उदयपुर में ममता और अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा-पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी में इतना दम है तो वे सुन्नत, रोजा आदि पर बोलकर बताए। तब उनको पता चल जाएगा। महाकुंभ पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के महाकुंभ ‘मृत्युकुंभ’ में बदल के बयान के सवाल पर बघेल ने कहा- ऐसा कहकर वो मुस्लिम वोटों के तुष्टिकरण, धुवीकरण, एकत्रीकरण, निजीकरण के लिए सनातन के खिलाफ बात करती है। असल में टीएसपी मुसलमानों की पार्टी बने, औवसी, सपा, आरजेडी, कांग्रेस या आम आदमी पार्टी इसमें होड लगी है कि कौन कितना ले। घाटों को शहर नहीं ले जा सकते? उदयपुर शहर में भारतीय जनता पार्टी के मीडिया सेंटर पर प्रेस काफ्रेंस में बघेल ने कहा- 100 लोगों की बारात आती है तो हमारे हाथ-पांव फूल जाते है। वहां प्रयागराज में तो करोड़ों लोगों के लिए व्यवस्थाएं की गई है। वहां नदी को बढ़ा नहीं सकते। घाटों को शहर नहीं ले जा सकते है। उन्हीं सीमित संसाधनों में 53 करोड़ लोगों का इंतजाम करना होता है। दुर्घटना हुई उसका दु:ख है, आयोग बिठा दिया है। जांच को लेकर वो रिपोर्ट देंगे। उस पर कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा- ममता बनर्जी सनातन और कुंभ पर बोल जाती है। अगर इतना दम है तो सुन्नत, रोजे पर, नमाज पर, कलमा और हज पर बोलकर देखें। उन पर शक जाहिर करें। तब उन्हें पता चल जाएगा। यहां तो कुछ भी सनातन पर कह दें हम तो लिबरल है। बजट से पहले ही विपक्ष बयान तैयार कर देते केंद्रीय बजट को लेकर विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा- बजट से पहले ही विपक्ष के नेता एक प्रेस नोट बना देते है। उसमें लिखते है कि यह बजट किसान विरोधी, छात्र विरोधी, महिला विरोधी, आदिवासी विरोधी है। बस इतना सा कहते है कि मेरी तो पलाइट है लेकिन बजट से पहले नहीं बाद में इसे वायरल कर देना। पूरा विपक्ष इसे नकारात्मक बताते है, ऐसा कैसे हो सकता है। सही बात यह है कि इस बार के बजट को सराहा है। उदयपुर सांसद प्रयास करें 50 पर्यटन स्थलों में उदयपुर का नाम हो उदयपुर तो डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए विश्व के लोग यहां आ रहे है। देश 50 पर्यटन स्थलों को राज्यों के साथ मिलकर चुनौती मोड के माध्यम से विकसित किया जाएगा। इसमें उदयपुर का भी नाम हो क्योंकि उदयपुर टूरिज्म हब में आता है। इसके लिए उदयपुर सांसद डा. मन्नालाल रावत प्रयास करें। इस दौरान सांसद रावत, भाजपा शहर अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़, भाजपा नेता प्रमोद सामर आदि मौजूद रहे।


