मरतरा में अखंड नवधा रामायण सुनने जुट रहे भक्त

बेमेतरा| ग्राम मरतरा में अखंड नवधा रामायण का आयोजन 19 से 24 जनवरी तक किया जा रहा है। शाम 5 बजे से 5 दिनों तक मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र की संगीतमय कथा प्रसंग का आनंद लिया जा रहा हैं। सैकड़ों की संख्या में भक्त शामिल हो रहे है। प्रवचनकर्ता अशोक साहू ने महाकाव्य के महत्व को व्याख्यान के माध्यम से साझा किया। उन्होंने कहा कि राम दो अक्षर का नाम कोई साधारण नाम नहीं है, बल्कि इसके पीछे कई बड़े अर्थ छिपे हुए है। इस 5 दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम में भंडारा का आयोजन हो रहा है, जो युवा वर्ग को धर्म से जोड़ने का प्रयास है। युवा साथियों द्वारा रामायण पाठ के माध्यम से धार्मिक ज्ञान को बढ़ावा दिया जा रहा है। सभी मानस मंडली को श्रीफल के साथ सम्मानित किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *