मरवाही | धान उपार्जन केंद्र मरवाही में शासन के निर्देशानुसार तौल मशीन की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ धान खरीदी प्रक्रिया का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष व महामंत्री डॉ. शिव प्रताप राय, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष किशन ठाकुर तथा किसान मोर्चा के गोविंद गुप्ता ने पूजा कर खरीदी कार्य प्रारंभ कराया और किसानों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि अन्नदाता किसानों का हित सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। केंद्र में अब तक 1352 क्विंटल धान खरीदा जा चुका है। धान खरीदी में 3381 बारदाने का उपयोग हुआ है, जबकि 35619 बारदाने शेष हैं। समिति को कुल 40,000 बारदाने प्राप्त हुए थे। किसानों ने बताया कि केंद्र में बोर खराब होने के कारण पानी की समस्या बनी हुई है। वर्तमान में खरीदी की रफ्तार धीमी है, लेकिन आने वाले दिनों में किसानों की संख्या बढ़ने की संभावना है।


