मरार समाज ने 7 जोड़ों का आदर्श विवाह कराया

भास्कर न्यूज | अंबागढ़ चौकी विकासखंड के ग्राम बिहरीकला में कोसरिया मरार पटेल समाज का स्नेह सम्मेलन हुआ। जहां सामूहिक आदर्श विवाह व प्रतिभाशाली बच्चों का सम्मान किया गया। इसमें विधायक इंद्रशाह मंडावी ने समाज को शिक्षित और संगठित करने पर विशेष दिया। उन्होंने समाज के लोगों से नशा को पूरी तरह त्यागने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज की प्रगति के लिए यह आवश्यक है कि उसके सदस्य व्यसनों से दूर रहें और एक स्वस्थ जीवन शैली अपनाएं। समाज को शिक्षित और व्यवस्थित करने की बात पर बल देते हुए कहा शिक्षा ही समाज की सबसे बड़ी शक्ति है। हमें अपने बच्चों को बेहतर भविष्य देने के लिए शिक्षा को प्राथमिकता से बढ़ावा देना चाहिए। मरार समाज ने सकारात्मक पहल करते हुए सात जोड़ी सामाजिक युवक-युवतियों को विवाह के बंधन में बांधने का भी कार्यक्रम कर समाज को फिजूल खर्ची बचाने के लिए प्रेरित किया। समाज ने फिजूल खर्ची बचाने एवं सामाजिक बंधुत्व के भावना को जागृत करते हुए बिना किसी लाव-लश्कर के विवाह कर बराबरी का संदेश दिया है। इस अवसर पर समाज के सविता तिलक सोरी, विमल साहू, अध्यक्ष देव कुमार पटेल, सलाहकार केके पाटिल, ब्रह्मदेव पटेल, ईश्वर पटेल, खोरबाहरा राम पटेल, लोचन पटेल, सुनील पटेल, खेलू पटेल, लिलार सिंह पटेल, दुलेश्वर पटेल, केशव पटेल, कुबेर पटेल, अशोक पटेल, कोमल पटेल, गुलशन पटेल, पन्ना मेश्राम आदि उपस्थित थे। समाज के प्रतिभावान बच्चों का किया सम्मान स्नेह सम्मेलन में समाज के प्रतिभावान बच्चे जिन्होंने कक्षा दसवीं, बारहवीं व महाविद्यालय में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किए हैं उनको प्रशस्ति पत्र व मेडल भेंटकर सम्मान किया। अतिथियों को भी स्मृति चिन्ह भेंटकर किया गया। समाज के अध्यक्ष ने बताया कि मरार समाज सब्जी भाजी का व्यवसाय प्रमुख रूप से करते हैं। समाज में संस्कार देने के लिए शिक्षा बहुत आवश्यक है। समाज में बराबरी व संस्कार के लिए बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में बहुत आगे बढ़ाना है। समाज में गरीबी अमीरी के भेदभाव को मिटाने के लिए समाज ने सामूहिक आदर्श विवाह का बीड़ा उठाया है, जो कम खर्च में पूरे रीति रिवाज के साथ हो जाता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *