मरीजों के लिए गर्म कंबल और बेहतर साफ-सफाई के निर्देश:अशोकनगर कलेक्टर ने जिला अस्पताल में सुविधा और सुरक्षा सुधारने के आदेश

अशोकनगर कलेक्टर आदित्य सिंह ने सोमवार रात जिला अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल के वार्डों में जाकर मरीजों की सुविधा और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अस्पताल प्रबंधन को मरीजों के लिए ठंड से बचाव के लिए गर्म कंबलों की व्यवस्था सुनिश्चित करने और समय पर भोजन और नाश्ता वितरित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अस्पताल में नियमित साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने और किसी भी प्रकार की गंदगी न होने देने को कहा। डॉक्टरों को वार्डों का नियमित भ्रमण करने और मरीजों की देखभाल सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए। लिफ्ट और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश कलेक्टर ने अस्पताल की लिफ्ट को जल्द दुरुस्त कराने के साथ रात्रि में सुरक्षा गार्डों को लगातार भ्रमण, संदिग्ध व्यक्तियों की जांच और अस्पताल की निगरानी बनाए रखने के निर्देश भी दिए। समय-समय पर निरीक्षण का आदेश कलेक्टर ने एसडीएम अशोकनगर को समय-समय पर अस्पताल का निरीक्षण करने और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को ठीक बनाए रखने के निर्देश दिए। अधिकारियों की मौजूदगी में आदेश जारी निरीक्षण के दौरान एसडीएम शुभ्रता त्रिपाठी, सिविल सर्जन डॉ. भूपेंद्र शेखावत, तहसीलदार भारतेंदु यादव और मुख्य नगरपालिका अधिकारी विनोद उन्नीतान समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *