मरीजों को फ्री चश्मे और जरूरी दवाएं भी वितरित कीं:अटल वयो अभ्युदय योजना : 29 बुजुर्गों के मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशन

भास्कर न्यूज | जालंधर हमारे बुजुर्ग, हमारा अभिमान में जालंधर में बुजुर्गों को विशेष स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। इसी कड़ी में हेल्थ डिपार्टमेंट और सोशल सिक्योरिटी डिपार्टमेंट के साझा प्रयासों से अटल वयोवृद्ध अभ्युदय योजना में 29 बुजुर्गों के मोतियाबिंद के फ्री ऑपरेशन सफलता पूर्वक किए। वीरवार को सिविल सर्जन डॉ. राजेश गर्ग ने अस्पताल का दौरा कर ऑपरेशन कराने वाले मरीजों का हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने खुद मरीजों की आंखों से पट्टियां हटाकर उनकी जांच की और उनकी सेहत का जायजा लिया। इस मौके पर उन्होंने मरीजों को फ्री चश्मे और जरूरी दवाएं भी वितरित कीं। उनके साथ मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. ज्योति शर्मा और डिस्ट्रिक्ट वैक्सीनेशन ऑफिसर डॉ. राकेश चोपड़ा भी मौजूद रहे। मल्टी-स्पेशियलिटी कैंप से हुआ मरीजों का चयन बुजुर्गों के लिए मल्टी- स्पेशियलिटी मेडिकल कैंप लगा था। इस कैंप में ऑर्थोपेडिक्स, नेत्र रोग और जनरल मेडिसिन के विशेषज्ञों ने मरीजों की जांच की थी। कैंप में मोतियाबिंद से पीड़ित 29 मरीजों की स्क्रीनिंग कर उन्हें सर्जरी के लिए चयन किया था। बुधवार को एसएमओ आई मोबाइल यूनिट डॉ. गुरप्रीत कौर और डॉ. अरुण वर्मा की टीम ने इन सभी मरीजों की मुफ्त सर्जरी की। सिविल सर्जन ने कहा कि सरकार की यह पहल बुजुर्गों को सम्मानजनक और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी ऐसे कैंप आयोजित किए जाएंगे । यहां डॉ. गगनदीप, असीम शर्मा और नीरज शर्मा मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *