मरीज की मौत के बाद परिजनों का हंगामा:डऊकिया हॉस्पिटल के बाहर बॉडी रखकर प्रदर्शन, इलाज में लापरवाही का आरोप

जोधपुर के डऊकिया हॉस्पिटल के बाहर मरीज के परिजनों ने बॉडी रखकर प्रदर्शन किया। परिजनों का आरोप है कि हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मरीज की तबियत बिगड़ गई। जिसे हॉस्पिटल की ओर से मथुरादास माथुर हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने डऊकिया हॉस्पिटल के बाहर बॉडी रखकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। सूचना मिलने के बाद ACP रविन्द्र बोथरा भी मौके पर पहुंचे। जानकारी के अनुसार डऊकिया अस्पताल के अंदर 3 दिन से एक मरीज एडमिट था। जिसके गुर्दे खराब थे। उसे डायलिसिस पर रखा गया था। इसे हॉस्पिटल की और से MDM रेफर किया गया था। परिजनों करो पर की एमडीएम अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने बताया कि उसके चार घंटे पहले मरीज की मौत हो चुकी है इसके बाद परिजन बॉडी लेकर डाउट के अस्पताल के बाहर आ गए और यहां पर अस्पताल प्रशासन के खिलाफ इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन करने लगे सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची देर रात तक अस्पताल प्रशासन और परिजनों के बीच वार्ता चल रही थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *