रांची | भगवान महावीर मेडिका सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें चिकित्सा जगत में अपने निःस्वार्थ सेवा देने वाले डॉक्टरों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉक्टरों ने अपने अनुभव साझा किए और अपने पेशे की यात्रा, चुनौतियां और जीवन को सहेजने के विश्वास की भावुक कहानियां सुनाईं। मेडिकल डायरेक्टर डॉ. विजय मिश्रा ने कहा कि डॉक्टर केवल रोगों के उपचारकर्ता नहीं होते, बल्कि वे प्रत्येक मरीज के लिए आशा और संबल के स्तंभ होते हैं। आज हम उनके पेशे का ही नहीं, बल्कि उनकी हिम्मत, धैर्य और करुणा का भी उत्सव मना रहे हैं।


