श्री श्याम मंदिर में सुंदरकांड का संगीतमय पाठ

रांची | श्री श्याम मित्र मंडल द्वारा हरमू रोड के श्री श्याम मंदिर में मंगलवार को 160वें श्री सुंदरकांड व श्री हनुमान चालीसा का पाठ का आयोजन किया गया। पाठ वाचक मनीष सारस्वत ओम शर्मा ने अपने सहयोगियों के साथ श्री गणेश वंदना कर श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया। सुंदरकांड का संगीतमय पाठ उपस्थित जनों से करवाया। भक्तजन हनुमान जी की आराधना में लीन थे। पाठ के मध्य में भजनों का गायन किया गया। श्री सुंदरकांड के पाठ के बाद पुनः श्री हनुमान चालीसा पाठ कर महाआरती कर भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *