राजधानी के शिवालयों के आसपास सफाई अभियान चलाने का निर्देश

रांची | श्रावण माह, मानसून एवं केंद्रीय मंत्री के आगमन को लेकर रांची नगर निगम के प्रशासक सुशांत गौरव ने साफ-सफाई के लिए सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने निगम क्षेत्र की साफ-सफाई, यातायात प्रबंधन, राजस्व सुदृढ़ीकरण एवं स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर निगम पदाधिकारियों एवं कर्मियों को बैठक में निर्देश दिया। श्रावण माह से पूर्व पहाड़ी मंदिर एवं निगम क्षेत्र के सभी मंदिरों, शिवालयों एवं आसपास के क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया जाए। श्रावण माह के दौरान पहाड़ी मंदिर के संपर्क पथों पर स्थल चयन कर पार्किंग की व्यवस्था करें। सफाई दो पालियों में स्वीपिंग मशीन से की जाए। खराब स्ट्रीट लाइटों को ठीक किया जाए। सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों के 300 मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार की मांस मछली की दुकानें नहीं रहेंगी। मानसून को देखते हुए स्वास्थ्य शाखा की टीम शहर में नियमित फॉगिंग एवं एंटी लार्वा का छिड़काव करें। मौके पर अपर प्रशासक संजय कुमार, उप प्रशासक रविंद्र कुमार, गौतम प्रसाद साहू, सहायक लोक स्वास्थ्य पदाधिकारी, अभियंता, नगर प्रबंधक, जोनल सुपरवाइजर शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *