मरुधर एक्सप्रेस का टाइम बदला, रानीखेत एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग पर:11 दिन मरुधर एक्सप्रेस देर से, रानीखेत 8 दिसंबर तक बदले रूट पर चलेगी

उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर स्टेशन यार्ड में कॉनकोर्स (फेज-2) निर्माण के ट्रैफिक ब्लॉक के कारण मरुधर एक्सप्रेस आगामी 11 दिनों तक निर्धारित समय से करीब 3 घंटे देरी से चलेगी। सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा के अनुसार, ट्रेन संख्या 14854/14864/14866 जोधपुर-वाराणसी सिटी मरुधर एक्सप्रेस को पहले से ही 9 नवंबर से सुबह 8:25 बजे के स्थान पर लगभग 3 घंटे विलंब से लेट किया जा रहा है। यह बदलाव 13 दिसंबर तक लागू रहेगा। ब्लॉक अवधि पूरी होते ही ट्रेन पुनः अपने निर्धारित प्रस्थान समय पर चलने लगेगी। वाराणसी सिटी से जोधपुर आने वाली ट्रेन पूर्ववत समय से ही चलेगी।​ रानीखेत एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तित जयपुर स्टेशन के ट्रैफिक ब्लॉक की वजह से काठगोदाम-जैसलमेर रानीखेत एक्सप्रेस के मार्ग में भी अस्थायी परिवर्तन हुआ है। ट्रेन संख्या 15013 जैसलमेर-काठगोदाम रानीखेत एक्सप्रेस 6 से 9 दिसंबर तक फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी होकर चलेगी और इस दौरान रींगस, नीमकाथाना, नारनौल, अटेली स्टेशनों पर ठहरेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 15014 काठगोदाम-जैसलमेर रानीखेत एक्सप्रेस 5 से 8 दिसंबर तक रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा होकर चलेगी। यह ट्रेन इसी अवधि में अटेली, नारनौल, नीमकाथाना तथा रींगस स्टेशनों पर रुकेगी।​ रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा की योजना बनाते समय परिवर्तित समय-सारिणी और मार्ग का विशेष ध्यान रखें। ब्लॉक अवधि के बाद ट्रेनें पुनः अपने निर्धारित रूट और समय पर चलने लगेंगी। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा लगातार अपडेट जारी किए जा रहे हैं।​

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *