नवनिर्वाचित विधायक भाया का बूंदी पहुंचे:आतिशबाजी के साथ कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

अंता के नवनिर्वाचित विधायक और पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया ने मंगलवार को बूंदी विधायक हरिमोहन शर्मा से बूंदी स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान भाया ने शर्मा का आभार व्यक्त किया और चुनावी सफलता में सहयोग एवं समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। मुलाकात के दौरान विधायक हरिमोहन शर्मा ने सपरिवार और कार्यकर्ताओं के साथ भाया का गर्मजोशी से स्वागत किया। मुंह मीठा करवाकर बधाई दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस मौके पर के. पाटन विधायक सी. एल. प्रेमी भी उपस्थित रहे। पीसीसी सदस्य सत्येश शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता विधायक आवास पहुंचे, जहां भाया का आतिशबाजी और फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया। सत्येश शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं का परिचय भाया से करवाया। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष शैलेश सोनी, ब्लॉक अध्यक्ष रामकरण मीणा, प्रेमशंकर राठौड़, मंडल अध्यक्ष मनवीर सिंह, धन्नालाल भील, मोडू लाल वर्मा, सेवादल जिला अध्यक्ष राजकुमार सैनी, ओबीसी जिला अध्यक्ष बृजमोहन यादव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *