रोपड़ नहर में कूदी युवती, परिजनों ने बचाया:पति से तंग नालागढ़ की सीए युवती ने उठाया कदम, लोकेशन ट्रेस कर पहुंचा ​पिता

रोपड़(रूपनगर) जिले की सीमा से सटे हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ की एक 24 वर्षीय युवती ने पति से परेशान होकर रोपड़ शहर से गुजर रही सरहिंद नहर में छलांग लगा दी। उसे परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और उपचार के लिए सरकारी अस्पताल रूपनगर में भर्ती कराया गया है। परिजनों को युवती के इरादों पर संदेह हुआ। इसके बाद उन्होंने उसके मोबाइल लोकेशन का पीछा किया। जैसे ही युवती ने ज्ञानी जैल सिंह नगर स्थित राधा स्वामी सत्संग घर के पास नहर में छलांग लगाई, परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने स्थानीय लोगों की सहायता से युवती को पानी से बाहर निकाला। सीए है लड़की, पति नशा कर मारपीट करता है युवती के पिता गुरबख्श सिंह (निवासी नालागढ़, हिमाचल प्रदेश) ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी 2020 में नालागढ़ के पास के एक गांव में की थी। उनकी बेटी चार्टर्ड अकाउंटेंट का काम करती है और उसका एक 3 वर्षीय बेटा भी है। शादी के एक साल बाद से ही उसका पति उसके साथ मारपीट करने लगा था। गुरबख्श सिंह के अनुसार, उनकी बेटी ने बताया था कि उसका पति नशा करता है। इसके कारण वह अक्सर उसके साथ मारपीट और परेशान करता रहता है। पिछली रात भी बेटी ने फोन और मैसेज कर पति द्वारा परेशान किए जाने की जानकारी दी थी। सुबह बेटी ससुराल से निकली तो परिजन भी उसका पीछा करते हुए रोपड़ आ गए। समय रहते पहुंचने के कारण वे उसे नहर से सुरक्षित निकाला गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *