उज्जैन | खेलो इंडिया बीच गेम्स के पदक विजेता मलखंभ खिलाड़ियों को पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया। दीव में आयोजित खेलो इंडिया बीच गेम्स के अंतर्गत हुई मलखंभ चैंपियनशिप प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया। प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश की महिला टीम द्वारा 6 रजत पदक और पुरुष टीम द्वारा 12 कांस्य पदक अर्जित कर राज्य को पदक तालिका में द्वितीय स्थान दिलाया गया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर शुक्रवार को सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को एसपी शर्मा द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर योगेश मालवीय, डॉ. आशीष मेहता सहित अन्य पदाधिकारी एवं प्रशिक्षक भी उपस्थित थे।


