मलेरकोटला की ओर भागे कार लूटने वाले

गर्ग ऐक्रिलिक लिमिटेड यूनिट कम्पनी के जीएम दिलीप कुमार सिंह (60) को बुधवार सुबह 7:15 बजे गन पॉइंट पर तीन बाइक सवार युवकों ने डेहलों रोड पर स्थित सत्संग घर के बाहर ब्रीजा कार लूट ली। मामले में थाना साहनेवाल से जांच अधिकारी गुरमुख सिंह ने बताया कि आरोपी आखिरी बार सीसीटीवी में कार लेकर गांव डेहलों की तरफ जाते हुए दिखाई दिए। इसके बाद जब आगे के इलाकों में जाकर सीसीटीवी चेक की तो पता चला की आरोपी गांवों के रास्ते से होते हुए मलेरकोटला की तरफ भागे हैं। वहीं बता दें कि अभी तक पुलिस आरोपियों की पहचान करने में असफल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *