मलेरकोटला रोड से सिधवां नहर लोहरा पुल तक 200 फुट चौड़ी सड़क परियोजना की शुरुआत

भास्कर न्यूज | लुधियाना कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां और राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा ने मलेरकोटला रोड से सिधवां नहर लोहरा पुल तक 200 फुट चौड़ी सड़क परियोजना की शुरुआत की। पंजाब सरकार ने इस परियोजना के लिए 31.14 करोड़ रुपए किए आवंटित किए हैं। प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए 5 महीनों का लक्ष्य रख गया है। बुधवार को मंत्री मुंडियां व सांसद अरोड़ा ने 200 फुट चौड़ी पक्की सड़क और 1.7 किलोमीटर बिटुमिनस रोड परियोजना की आधारशिला रखी। मिसिंग लिंक-2 (भाग-सी) के रूप में जानी जाने वाली इस महत्वाकांक्षी पहल में सिविल कार्य, सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाएं, लैंडस्केपिंग और बिजली व्यवस्था शामिल होंगी। इस सड़क में मध्य पट्टी मीडियन,स्ट्रीट लाइटें और टिकाऊपन सुनिश्चित करने वाला एक मजबूत ढांचा शामिल होगा। फर्म को यह परियोजना तय समय सीमा के भीतर पूरा करने और लंबे समय तक गुणवत्ता एवं कार्यशीलता बनाए रखने के लिए 5 वर्षों की देखरेख योजना प्रदान करने का दायित्व सौंपा गया है। इस परियोजना में लचीलापन और यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता दी गई है। यह सड़क संपर्क को पूरी तरह बदल देगी। आर्थिक विकास को बढ़ावा देगी और लुधियाना एवं आसपास के निवासियों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *