लुधियाना| पिछले कई वर्षों से बाबा अमरनाथ लंगर कमेटी द्वारा लुधियाना में सेवा की जा रही है। कमेटी द्वारा अमरनाथ जा रहे यात्रियों के लिए लंगर, मेडिकल और रहने की सुविधा की जाती है। कमेटी के द्वारा 13 अप्रैल को बाबा बालक नाथ मंदिर हिमाचल प्रदेश में ढोल नगाड़े के साथ महाआरती की जाएगी। महा आरती करने के लिए पालन हार सेवा संघ के सभी सदस्य भी मौजूद रहेंगे।


