मलेशिया में पाम तेल का उत्पादन दिसंबर में भी लगातार चौथे महीने घटने की संभावना है। भारी बारिश ने उत्पादन को प्रभावित किया है। मलेशियाई पाम ऑयल बोर्ड ने कहा कि साधारण परिस्थितियों में 5 से 8% तक उत्पादन में गिरावट हो सकती है, लेकिन यदि बाढ़ जारी रहती है तो यह 10 से 20% तक बढ़ सकती है। भाव में आंशिक गिरावट इधर, सोया तेल में मांग कमजोर रहने से भाव में आंशिक गिरावट रही। सोया तेल घटकर 1220-1230 रुपये प्रति दस किलो रह गया। मंडी में सोयाबीन 4300, सरसों निमाड़ी (बारीक) 5900-5950 एवरेज सरसों 5501-5600 रुपये प्रति क्विंटल के भाव रहे। लूज तेल मूंगफली तेल इंदौर 1425-1450, मुंबई मूंगफली तेल 1480 इंदौर सोयाबीन तेल रिफाइंड 1220-1230 इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 1160-1165 इंदौर पाम 1395 मुंबई सोया रिफाइंड 1270, मुंबई पाम तेल 1365, राजकोट तेलिया 2320, गुजरात लूज 1400-1425, कपास्या तेल इंदौर 1200 रुपये प्रति दस किलो। प्लांट सोयाबीन भाव अवि उज्जैन 4350 बेतूल ऑयल सतना 4400 बेतूल ऑयल 4475 धानुका सोया नीमच 4420, धीरेंद्र सोया नीमच 4420, दिव्य ज्योति पचोर 4400 गुजरात अंबुजा मंदसौर 4350 हरिओम रिफाइनरी अमृत मंदसौर 4400 केएन एग्री इटारसी 4360 आइडिया लक्ष्मी देवास 4400, केपी सॉल्वेक्स निवाड़ी 4375, खंडवा ऑयल 4350, कृति देवास 4325 मित्तल सोया देवास 4375, एमएस साल्वेंक्स नीमच 4400 नीमच प्रोटीन 4400, पतंजलि फूड 4351, प्रकाश पीथमपुर 4380, प्रेस्ट्रीज ग्रुप देवास 4375, रामा फास्फेट, धरमपुरी 4300, राम जानकी एग्रीट्रेक, देवास 4375 आरएच सॉल्वेक्स सिवनी 4450, सांवरिया इटारसी 4375, सोनिका बायोकेम, मंडीदीप 4350 सालासर हरदा 4411 सूर्या फूड मंदसौर 4375, वर्धमान सॉल्वेंट अंबिका, कालापीपल 4325, वर्धमान सॉल्वेंट, अंबिका जावरा 4400 विप्पी सोया देवास 4420 रुपये प्रति क्विंटल के भाव रहे। कपास्या खली (60 किलो भरती) इंदौर 1850, देवास 1850, उज्जैन 1850, खंडवा 1825, बुरहानपुर 1825, अकोला 2750 रुपये।


