धान की बोरियों की चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार:सीसीटीवी में चोरी की घटना हुई थी कैद, धान खरीददारी केंद्र से चुराया था

बालाघाट के हट्टा थाना क्षेत्र में धान खरीददारी केंद्र में चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी पुलिस ने आरोपी के पास से 48 हजार कीमत की करीब 48 बोरी धान और धान की बोरियों की चोरी में इस्तेमाल पिकअप वाहन को बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मुख्य आरोपी और उसका एक साथी फरार बताया जा रहा है। पुलिस इनकी तलाश में जुटी है। दरअसल, 31 दिसंबर को सेवा सहकारी समिति प्रबंधक कंकर लिल्हारे ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। केंद्र में खरीदी गई धान के निरीक्षण के दौरान धान की 48 बोरी उपार्जन केंद्र में कम पाई गई। जिसके सीसीटीव्ही कैमरे देखने पर अज्ञात चोर, केंद्र से 48 बोरी धान पिकअप में लोड करते हुए चोरी कर ले जाते दिखाई दिए है। जिस पर हट्टा थाना पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच में लिया था। हट्टा थाना प्रभारी भूपेन्द्र पंद्रो के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन की तलाश की। इसी बीच वाहन चेकिंग के दौरान, वाहन नजर आने पर पुलिस ने वाहन को पकड़ा। जिससे, धान केन्द्र में चोरी का मामला खुला। थाना प्रभारी भूपेन्द्र पंद्रो ने बताया कि चालक संदीप गाढ़ेश्वर से पूछताछ में उसने बताया कि चार साथियों ने मिलकर, उपार्जन केन्द्र में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। जिसमें अभिजीत बुढ़कर ने पहले रेकी की और उसके बाद 21 दिसंबर की रात खरीदी केंद्र से धान की बोरी चोरी कर, उसे पिकअप में लोड करके ले गए थे। फिलहाल, इसमें धान की खरीदी बिक्री करने वाला मुख्य आरोपी और उसका एक साथी फरार बताया जा रहा है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस ने बुधवार को आरोपियों को गिरफ्तार कर, आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें बालाघाट जेल भिजवा दिया है। धान चोरी के आरोपी को गिरफ्तार करने में सहायक उप निरीक्षक बर्मन सिंह धुर्वे, प्रधान आरक्षी राजेश पटले, द्धारिका नारायण धुर्वे, प्रधान आरक्षी. विनोद कुमरे, आर. भूपेन्द्र जाट, विष्णु प्रताप सिंह, साइबर सेल प्रधान आरक्षी शोभेन्द्र डहरवाल और बलिराम यादव की भूमिका रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *