नए साल के पहले दिन ढाई लाख भक्त कुबेरेश्वरधाम पहुंचे:30 क्विंटल खीर-खिचड़ी प्रसादी का हुआ वितरण, पंडित प्रदीप मिश्रा ने की विशेष पूजा-अर्चना

सीहोर के चितावलिया हेमा स्थित निर्माणाधीन मुरली मनोहर एवं कुबेरेश्वर महादेव मंदिर में नए साल के पहले दिन बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे। प्रशासन और मंदिर समिति के अनुसार करीब ढाई लाख से अधिक लोगों ने बुधवार को बाबा के दर्शन किए और प्रसादी ग्रहण की। यहां सुबह से देर रात तक श्रद्धालुओं का आना जारी रहा। विठलेश सेवा समिति ने 30 क्विंटल खीर-खिचड़ी और रोटी-सब्जी के साथ निशुल्क प्रसादी का वितरण किया। पंडित प्रदीप मिश्रा ने की विशेष पूजा-अर्चना भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं को सुगमता से दर्शन करवाने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए। मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में दो दर्जन से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। पुलिस बल और स्वयंसेवकों की तैनाती की गई। मंदिर में पंडित प्रदीप मिश्रा ने विशेष पूजा-अर्चना और कथा वाचन किया। बाबा का अभिषेक और महाआरती मुख्य आकर्षण रहे। भक्तों ने नववर्ष पर सुख-समृद्धि की कामना की। शहर के सभी होटल और रेस्टोरेंट आदि बुक हैं। नव वर्ष के मौके पर धाम पर मिनी कुंभ की तरह मेला लगा हुआ था, देर रात्रि तक लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। पहले दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन की दृष्टिगत यहां पर श्रद्धालुओं को कोई असुविधा नहीं हो इसके लिए भागवत भूषण पंडित प्रदीप मिश्रा के निर्देशानुसार प्रशासन और समिति ने व्यवस्था की थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *