कटनी के स्लीमनाबाद में दो लूट के बाद दहशत:पुलिस अब तक लुटेरों का पता नहीं लगा पाई, हाईवे पर रात 11 बजे बंद कराए जा रहे ढाबे

कटनी के स्लीमनाबाद में दो लूट के बाद पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है। रात 10 बजे तक बाजार और रात 11 बजे तक हाईवे के ढाबों को बंद कराए जा रहे हैं। स्लीमनाबाद में डेरा डाल कर रह रहे खानाबदोश लोगों को भी हटा दिया गया है, वहीं लूट के मामले में अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। स्लीमनाबाद थाना प्रभारी अखिलेश दाहिया ने बताया कि संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। बता दें कि स्लीमनाबाद में 25 दिसंबर की शाम भेड़ा गांव बजरंग बली मंदिर के आगे मेन रोड पर चार बदमाशों ने एक युवती को रोक कर उससे 75 हजार 2 सौ रुपए, दो बैंकों के एटीएम छीन लिए थे। लूट की सूचना पर पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी, लेकिन अब तक लुटेरों का सुराग नहीं मिला, वहीं 16 दिसंबर की रात स्लीमनाबाद निवासी संदीप तिवारी (28) के साथ लूट हुई थी। बाइक सवार तीन बदमाशों ने स्लीमनाबाद के राष्ट्रीय राजमार्ग 30 फोरलेन के ओवर ब्रिज के नीचे संदीप तिवारी को रोका और उस पर रॉड से हमला कर दिया था। बदमाशों ने संदीप तिवारी से 15 सौ रुपए और मोबाइल लूट लिया था। साथ ही उसकी बाइक की चाबी लेकर फरार हो गए थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *