खंडार में दूध महोत्सव का हुआ आयोजन:युवा कांग्रेस ने लोगों को दूध पिलाकर नशे के बिना नववर्ष का संदेश दिया

नशा नहीं,‌ दूध के साथ करें नववर्ष की शुरुआत अभियान के तहत विधानसभा क्षेत्र खण्डार में दूध महोत्सव- 2025 का कार्यक्रम बुधवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान लोगों को दूध पिलाकर नववर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। लोगों को 200 लीटर दूध पिलाकर बिना नशे नववर्ष का दिया संदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष व जयपुर संभाग प्रभारी आशीष बैरवा के नेतृत्व में खंडार के शुक्ला चौराहे पर दूध महोत्सव- 2025 मनाया गया। इस दौरान युवा कांग्रेस की ओर से 200 लीटर दुध लोगों को पिलाकर नशे के बिना नव वर्ष की शुरुआत का संदेश दिया। कार्यक्रम को लेकर खंडार के लोगों में जबरदस्त बहुत उत्साह रहा। नशे के दूर रहने की अपील युवा नेता आशीष बैरवा ने युवाओं से‌ नशे से दूर रहने एवं जीवन में स्वास्थ्यवर्धक खान-पान को अपनाने के साथ देशवासियों के लिए नव वर्ष मंगलमय होने की कामना की। कार्यक्रम के दौरान प्रभुलाल गुर्जर, शंकर चौधरी, मोतीलाल बैरवा पिंटू गुर्जर, निर्मल लोदवाल, आकिब ख़ान, आमीन, कमल पाण्डेय जिला महासचिव, सोहेल खान जिला सचिव, हनुमान राठौड़ जिला उपाध्यक्ष, दीपक कांकोरिया, दीपक बड़ौदिया जिला महासचिव, महेन्द्र बड़ौदिया, तुलसीराम मेम्बर, जिला सचिव, पवन मीणा, मुकेश गुर्जर, रामसिंह मीणा, बीएल मीणा, राकेश, महेन्द्र चौधरी दिलखुश, फिरोज, हरिकेश गुर्जर, कपिल तिलकर, सुनील उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *