जबलपुर कलेक्टर से मिले भारतीय किसान संघ पदाधिकारी:स्मार्ट मटर मंडी-जैविक हाट बाजार स्थापित करने, फसलों का सर्वे कर मुआवजा देने की मांग

भारतीय किसान संघ पदाधिकारियों ने बुधवार को कलेक्टर दीपक सक्सेना से मुलाकात की। इस दौरान धान खरीदी, बिजली, पानी, खाद, मटर मंडी में आ रही समस्याओं से कलेक्टर को अवगत कराया । उन्होंने वेयर हाउस के बाहर रखी धान उठाने। परिवहन कर वेयर हाउस में भंडारण करने। धान का अतिशीघ्र भुगतान करने की मांग की। भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष रामदास पटेल ने कहा कि खरीदी केंद्रों में जिन किसानों की धान रखी है उसकी शीघ्र तुलाई कराई जाए। वहीं बारिश के कारण गीली हो चुकी धान का रिजेक्शन नहीं करने पर भी जोर दिया है। कलेक्टर दीपक सक्सेना ने उपार्जन कार्य में लगे अधिकारियों को धान के 95 प्रतिशत तक ऐक्सैप्टैंस जारी करने के आदेश दिए। फसलों का सर्वे कर मुआवजा दे किसान संघ के जिला मंत्री धनंजय पटेल ने ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का शीघ्र सर्वे करने की मांग की। जिस पर कलेक्टर ने अधिकारियों को सर्वे कार्य जल्दी कराने के आदेश जारी किए। साथ ही फसल बीमा कंपनियों से भी बातचीत करने के निर्देश दिए। जबलपुर में बने देश की बेस्ट स्मार्ट मटर मंडी किसान संघ के संभागीय उपाध्यक्ष दामोदर पटेल ने जबलपुर में देश की बेस्ट स्मार्ट मटर मंडी बनाने की बात कही। उन्होंने सुझाव दिया कि किसानों और व्यापारियों के लिए आवश्यक सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए उच्च मानकों के साथ डीपीआर तैयार की जानी चाहिए। जैविक हाट बाजार बनाया जाए गौ आधारित जैविक व प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों ने इस दौरान जैविक हाट बाजार बनाने की मांग की। किसानों ने जिले में सप्ताह में एक दिन जैविक खेती करने वाले किसानों के उत्पाद को विक्रय करने के लिए जैविक हाट बाजार स्थापित करने की मांग की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *