जांजगीर | थाना नवागढ़ पुलिस ने मवेशी तस्करी के गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को 20 अक्टूबर 2025 को सूचना मिली थी कि नवागढ़ क्षेत्र में एक पिकअप वाहन में क्रूरता पूर्वक बूचड़खाने के लिए गाय, बैल और बछड़ों को ठूंस-ठूंस कर ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना नवागढ़ पुलिस ने तुरंत रेड कार्यवाही की और मौके से 06 गाय, 04 बैल तथा 02 बछड़े बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपियों में अरुण कुमार टंडन (25 वर्ष) निवासी हरेठी कला, थाना हसौद, जिला शक्ति तथा कृष्ण कुमार कश्यप (35 वर्ष) निवासी जमडी, थाना हसौद, जिला शक्ति शामिल हैं।


