मशीनेक्स एक्सपो का हुआ शुभारंभ

जालंधर | जालंधर की न्यू ग्रेन मार्किट नजदीक एचएमवी कॉलेज, में आज तीन दिवसीय मशीनेक्स एक्सपो का शुभारंभ किया गया। नितिन कोहली सेंट्रल हल्का इंचार्ज आम आदमी पार्टी ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। वहीं फोकल पॉइंट एक्सटेंशन एसोसिएशन के प्रधान नरेंद्र सिंह सग्गू और फॉरच्यून एक्जीबिटर्स के एमडी करमजीत सिंह ने आए हुए मुख्य अतिथियों का स्वागत किया और ज्योति प्रज्वलित करके एग्जीबिशन का शुभारंभ किया गया। प्रबंधकों ने प्रदर्शनी के लिए एंट्री फ्री रखी है। यह प्रदर्शनी 18 जनवरी तक सुबह 11 बजे से शाम के 6:30 बजे तक खुली रहेगी। वहीं मुख्य अतिथि ने फोकल पॉइंट एक्सटेंशन एसोसिएशन के प्रधान नरिंदर सिंह सग्गू, करमजीत सिंह एमडी फॉरच्यून एक्जीबिटर्स प्राइवेट लिमिटेड की कोशिश को महत्वपूर्ण बताया। इस एग्जीबिशन को देखने के लिए सभी इंजीनियर कॉलेजों के स्टूडेंट्स भी आएंगे। इसके साथ ही सभी इंडस्ट्री के मालिक भी एग्जीबिशन देखने के लिए आएंगे। कुछ प्रोडक्ट्स वह यहां से खरीद कर लेकर जाएंगे और कुछ को वह आने वाले समय में खरीदने की प्लानिंग में लेकर जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *